• Sat. May 23rd, 2026

गोवर्धन में साइबर ठगों को सिम सप्लाई करने वाला गिरफ्तार

ByVijay Singhal

Dec 25, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन थाना पुलिस ने फर्जी आईडी से सिम प्राप्त कर साइबर ठगों को सप्लाई करने वाले शातिर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 5 फर्जी सिमकार्ड व एक आधार कार्ड बरामद हुआ है। आरोपी ने बताया कि वह ठगों को सिम सप्लाई करता है। थाना प्रभारी विनोद बाबू मिश्रा ने बताया कि गावं महरौली से मडौरा जाने वाले रास्ते से गांव मडौरा निवासी मौहब्बत को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी साथियों के साथ राजस्थान में ऐसी जगह पर कैनोपी लगाते हैं, जहां मजदूर वर्ग के लोग ज्यादा रहते हैं। वहां नई सिम पर ऑफर की कहकर लोगों से अंगूठा लगवाकर नई सिम सक्रिय करा लेते हैं। इन सिमों को 1000 रुपये के हिसाब से साइबर ठगों को बेच देते हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.