हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बलदेव के बाढ़ प्रभावित गांवों में विधायक पूरन प्रकाश ने एसडीएम, सीओ, मेडीकल टीम व विद्युत निगम के अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। बाढ़ प्रभावित गांव नगला अकोस, नगला हगा, नहचला का संपर्क बलदेव से टूट गया है। चारों ओर पानी होने से मुख्य मार्ग करीब एक किलोमीटर क्षतिग्रस्त हो गया है। किसानों के सामने गांव से बाहर निकलने की दिक्कत है। तीन गांवों के हजारों लोग गांव में फंसे हैं। विधायक ने कर्मचारियों को निर्देश दिए कि कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। सीएमओ से फोन पर वार्ता कर चिकित्सा व्यवस्था सुधारने की बात कही।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
