• Sun. Nov 29th, 2026

घर से लापता किशोरी का शव यमुना में मिला

Byvijay.singhal1233

Jun 20, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सदर थाना क्षेत्र स्थित माली मोहल्ले से शनिवार रात लापता हुई किशोरी का शव सोमवार को यमुना में उतरता मिला। पुलिस ने शव को बाहर निकाला और परिजन को सूचना दी। माली मोहल्ला निवासी किशोरी घर से लापता हो गई। परिजन ने तलाश किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। रविवार को परिजन ने सदर थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने खोजबीन शुरू की ही थी कि सूचना मिली कि महादेव घाट के पास यमुना में एक किशोरी का शव बरामद हुआ है। पुलिस ने किशोरी के परिजन को भी बुला लिया। परिजन ने शिनाख्त की। थाना प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह ने बताया कि परिजन ने किशोरी को किसी बात को लेकर डांट दिया था। इसी से नाराज होकर वह घर से चली गई। उसकी मौत कैसे हुई इसकी जांच की जा रही है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.