• Thu. Jul 2nd, 2026

डीटीआई, फिर गुलजार होने लगे दलालों के अड्डे

ByVijay Singhal

Jun 20, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। व्रन्दावन में ड्राइविंग ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट (डीटीआई) में पिछले दो माह से वीरान पड़े दलालों के अड्डे फिर से गुलजार होने लगे है। दलालों ने कुर्सियां लगाकर कागजात बनवाने के लिए वसूली शुरू कर दी है। हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज ने दो माह पहले डीटीआई के बाहर जमे दलालों के अड्डों की खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद संभागीय निरीक्षक ने पुलिस को पत्र लिखा और दलालों को हटाने की मांग की। परिवहन विभाग के पत्र पर पुलिस ने दलालों के बिस्तर उखाड़कर फेंक दिए। साथ ही कुछ दिन तक पुलिस ने इस पर पैनी नजर बनाए रखी। इस कारण दलालों के बिस्तर कार्यालय के बाहर नहीं लग सके, लेकिन अब दलाल जमने लगे हैं। वर्तमान में डीटीआई के गेट के अंदर प्रवेश करते ही दलाल आवेदक को घेर लेते हैं और सेटिंग में जुट जाते हैं। सूत्रों का कहना है कि कार्यालय में काम करने वाले बाबुओं की दलालों से सेटिंग है। हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज की खबर के बाद दलालों के बिस्तर पुलिस द्वारा हटाने का सबसे बड़ा नुकसान कार्यालय में काम करने वालों को हुआ था। सोमवार हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज के  प्रतिनिधि जब डीटीआई कार्यालय गया तो उसे गेट पर रोक लिया और काम करवाने की रेट बताने लगा। साथ ही कार्यालय में अपनी सेटिंग के बल पर बिना टेस्ट के ही ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का दावा भी करने लगा। नीतू शर्मा, संभागीय निरीक्षक, परिवहन विभाग ने कहा दो माह पहले पुलिस को पत्र देकर दलालों के बिस्तर हटवाए थे। पुन: गेट के बाहर बिस्तर लगने लगे हैं तो पुलिस को पत्र लिखकर इन्हें हटवाया जाएगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.