• Sat. May 23rd, 2026

माइनर की पटरी टूटी, कई बीघा फसल जलमग्न, नहीं पहुंचे सिंचाई विभाग के अधिकारी

ByVijay Singhal

Dec 31, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में माइनर की पटरी टूटने से कई बीघा फसल जलमग्न हो गयी। फसल बर्बाद होने से किसानों की चिंता बढ़ी, नहीं पहुंचे सिंचाई विभाग के अधिकारी मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र के अंतर्गत गांव बाकलपुर में जुल्हेंदी माइनर की पटरी टूट जाने के कारण किसानों की कई बीघा फसल जल मगन हो गई जिससे भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है। किसान ने बताया कि बीती रात उन्हें किसी के व्दारा सुचिना मिली है माइनर की पटरी उनके खेत मे टूट गयी है। माइनर का सारा पानी उनके खेत के अंदर जा रहा है। उनके खेत मे सरसो व गेहूं व सब्जी की फसल जलमग्न हो गयी है। भारी नुकसान की सम्भावना जताई जा रही है। किसान बाबूलाल ने बताया कि माइनर टूटने की सुचिना अधिकारियों दी गयी है लेकिन अभी तक कोई भी अधिकारी मौके पर नही पहुँचा है। जिसके कारण 15 बीघा फसल डूब चुकी है। किसान का कहना है अगर माइनर की पटरी नही बनी तो उनकी पूरी तरह से फसल डूब जाएगी बह बर्बाद हो जाएंगे बह भुखमरी की करार पर आ जाएंगे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.