हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वर्ष 2024 की समाप्ति और दहलीज पर नववर्ष 2025 की दस्तक देने में महज कुछ दिन का ही फासला रह गया है। नववर्ष पर लोग उत्सव, उंमग और पार्टी करने की तैयारी में लगे है। 31 दिसंबर की रात नए साल का जश्न मनाने की तैयारी जोरों पर है। इसके लिए दर्जनों होटल, रेस्टोरेंट के साथ कई मैरिज गार्डन संचालक तैयारियां करने में जुट गए है। वहीं आबकारी अधिकारियों ने अपनी नजरें आयोजकों पर गड़ा दी है। अधिकारियों ने शहर के सभी होटलों व रेस्टोरेंट के साथ बार समेत अन्य कई बैंक्विट हॉल का निरीक्षण किया है। आयोजकों से दो टूक कह दिया कि बिना लाइसेंस शराब परोसने एवं दूसरे प्रदेश की शराब मिलने पर न्यू ईयर जेल में मनेगा। इस बार शराब की दुकानें रात में दस बजे से बजाए ग्यारह बजे तक खुलेगी। दूसरी ओर, शराब माफिया नए साल में चोरी-छिपे शराब खपाने की योजना बना रहे है। जिले के शराब माफियाओं पर आबकारी विभाग की पैनी नजर है। ये शराब माफिया हरियाणा, दिल्ली एवं अन्य राज्यों से कम कीमत पर शराब लाकर जिले में बेचते हैं। खादर में भी शराब का अवैध धंधा पनपता है। गैर राज्यों की शराब की आड़ में जिले में बनाई गई शराब भी लोगों को परोसी जाती है। ऑनलाइन आवेदन कर ले सकते है।
आबकारी अधिकारी उपेंद्र सिंह ने बताया न्यू ईयर पर शराब पार्टी के लिए मथुरा और वृंदावन दोनों जगहों पर अभी तक छह होटलों ने अनुमति ली है। जिनमें वृंदावन स्थित होटल रेडीसन, ओमेक्स इंटर्निटी, पुष्पांगन डिवाइन छटीकरा रोड,जी एस फार्म गोवर्धन रोड,रेंचो और ट्रंप होटल हैं।
7455095736
