• Sat. May 23rd, 2026

मथुरा में शीतलहर के चलते आठवीं तक बच्चों की छुट्टी, बीएसए का आदेश

ByVijay Singhal

Dec 31, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा जनपद में  बिगड़ते मौसम और शीतलहर के चलते जनपद के सभी आठवीं तक के विद्यालयों में सोमवार को भी अवकाश घाेषित किया गया। बीएसए सुनील दत्त ने इसके लिए सभी स्कूल संचालकों को निर्देश जारी किए। बीएसए सुनील दत्त ने  बताया कि शीतलहर के चलते 30 जनवरी को परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त एवं अन्य बोर्ड के सभी आठवीं तक के विद्यालय बंद किए गए हैं। परिषदीय विद्यालयों में चल रही अर्धवार्षिक परीक्षा अवकाश के बाद विद्यालय खुलने पर संपन्न कराई जाएगी। डीआईओएस बताया कि इंटर कॉलेज सोमवार को खुले हैं और नौवीं कक्षा से 12वीं तक कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। दिसंबर गुजरने वाला है, अब कड़ाके की ठंड का प्रकोप देखने को मिल सकता है। ठिठुरन के साथ सर्द हवाएं अधिक प्रभावी रहेंगी। शुक्रवार-शनिवार को बरसात के बाद रविवार दोपहर को सूरज निकला जरूर, लेकिन शीतलहर के आगे धूप बेअसर रही। मौसम विभाग की मानें तो अब सुबह और शाम में घना कोहरा व धुंध का प्रभाव बढ़ सकता है, जिससे मौसम अधिक सर्द हाेगा।नववर्ष का जश्न हल्की धूप के बीच मन सकता है, लेकिन मौसम विभाग ने अगामी दिनों में घना कोहरा छाने का अनुमान जताया है। अगले दो से तीन दिन में न्यूनतम तापमान में गिरावट हो सकती है। रविवार को जनपद में अधिकतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जबकि न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, आर्द्रता 95 प्रतिशत रिकार्ड हुई है। बात करें शनिवार की तो अधिकतम तापमान 15.4 और न्यूनतम 13.0 डिग्री सेल्सियस था। जिसके चलते रविवार को न्यूनतम में प्वाइंट-5 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई है, जबकि अधिकतम में 1.2 डिग्री सेल्सियस बढ़ा है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.