हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा के मांट में बिना अनुमति से खेत से अवैध खनन में एसडीएम मांट ने पुलिस के साथ रात में बड़ी कार्रवाई की। खनन करते हुए मौके से तीन मिट्टी से भरे हुए डंपर और एक जेसीबी सहित पांच खनन माफ़ियां पकड़ लिए गए। थाना मांट क्षेत्र के अंतर्गत यमुना एक्सप्रेस वे के सर्विस रोड पर रात में खनन माफ़ियां मिट्टी खोदकर बेचने का कार्य कर रहे थे, जिसकी सूचना पर एसडीएम मांट अभिनव जैन और मांट पुलिस को मिली। एसडीएम ने रात में ही पुलिस टीम के साथ छापा मारा। यहां से तीन डंपर और एक जेसीबी को बरामद किया गया। टीम ने पांच खनन माफियाओं को भी गिरफ्तार किया गया है। एसडीएम मांट अभिनव के जैन ने बताया मामले में खनन अधिकारी अक्षय कुमार को कार्रवाई के लिए निर्देश दिए गए हैं। खनन के दौरान पकड़े गए सभी वाहनों पर शमन शुल्क लगाया जा रहा है। थाना प्रभारी निरीक्षक राजीत वर्मा ने बताया पकड़े गए पांच खनन माफियाओं पर कार्रवाई की जा रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
