• Wed. May 6th, 2026

सर्किल रेट की प्रस्तावित सूची पर आईं 53 आपत्तियां

ByVijay Singhal

Sep 28, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा। जिले में नए सर्किल रेट की प्रस्तावित सूची पर शुक्रवार शाम को 53 आपत्तियां उपनिबंधन विभाग को प्राप्त हुई हैं। इन आपत्तियों पर एक अक्तूबर को कलेक्ट्रेट सभागार में होने वाली बैठक में निस्तारण होगा। इसके बाद 5 अक्तूबर से जिले में जमीन की नई सर्किल रेट लागू हो जाएगी।
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व योगानंद पांडेय ने बताया कि डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने प्रस्तावित सर्किल दर सूची पर आपत्तियां मांगी थीं। शुक्रवार दोपहर तक 53 आपत्ति उपनिबंधन विभाग को प्राप्त हुईं। इन आपत्तियों पर शनिवार की दोपहर एक बजे कलेक्ट्रेट सभागार में निस्तारण को बैठक होगी। उन्होंने बताया कि जो आपत्तियां प्राप्त हुई हैं उनमें सर्किल रेट कम करने की ज्यादा हैं। जबकि बढ़ाने की कम आपत्ति प्राप्त हुई हैं। जिन लोगों ने आपत्ति दर्ज कराई हैं वह शनिवार को होने वाली बैठक में समय से उपस्थित हों ताकि उनकी आपत्ति का निस्तारण किया जाए। बताया कि 2017 के बाद अक्तूबर 2023 में सर्किल रेट की सूची का पुनरीक्षण करने के बाद रेट बढ़े थे। प्रस्तावित सूची में विकसित और मथुरा-वृन्दावन विकास प्राधिकरण से एप्रूव्ड कॉलोनियों की सर्किल दरों में सबसे अधिक बढ़ोतरी हुई है। वृंदावन-छटीकरा रोड पर सर्वाधिक वृद्धि प्रस्तावित है। जबकि अविकसित क्षेत्रों में सर्किल दर वृद्धि शून्य रखी गई है। प्रस्तावित सूची में भूमि की दरों में 15 से 25 प्रतिशत वृद्धि प्रस्तावित है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.