हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के राया में शुक्रवार को दोपहर के समय गांव धर्मपुरा गांव के समीप अज्ञात युवक का शव बंद बोरे में मिला। बताया गया है कि दोपहर दो बजे रहागिरों ने पुलिस को सूचना दी। बताया कि बोरे से बदबू आ रही है। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार मौके पर पहुंच गए। बोरे को पानी से बहार निकलवाया तो युवक का शव मिला। बताया गया युवक की उम्र 40 वर्ष के आस पास है। शव कई दिनों पुराना है, जिस से वह बुरी तरह से सड़ गल गया है। माना जा रहा कि युवक की हत्या कर शव को यहां पर डाला गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। उसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
