• Sun. Nov 8th, 2026

जयपुर जा रही मिनी बस इको कार से टकराकर पलटी, 17 यात्री घायल, मची अफरातफरी

Byvijay.singhal1233

Jun 3, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। श्रद्धालुओं को लेकर जयपुर जा रही मिनी बस मंगलवार सुबह आठ बजे बस को बचाने में सामने से आ रही इको से टकरा कर पलट गई। हादसे में जयपुर और मथुरा के 17 श्रद्धालु घायल हो गए हैं। हादसे के बाद अफरा तफरी मच गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। ब्रज तीर्थ यात्रा करने के बाद श्रद्धालुओं को लेकर मिनी बस वापस जयपुर जा रही थी। मंगलवार सुबह आठ बजे सौंख रोड पर महमदपुर चौराहा के समीप बस से टक्कर बचाने के लिए मिनी बस की सामने से आ रही इको को टक्कर मारकर पलट गई। हादसे के बाद श्रद्धालुओं में चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग मौके पर दौड़े। लोगों ने पुलिस को सूचना देकर मिनी बस में फंसे श्रद्धालुओं को निकलने का कार्य शुरू किया। पुलिस पहुंच गई और एंबुलेंस की मदद से 17 घायलों को सीएचसी भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है। जयपुर के बीपी शर्मा ने बताया कि उनके साथ 15 श्रद्धालु आए हैं। इनमें प्रियांशु शर्मा, मनन, पार्थ, यश, नीतू, वेद प्रकाश, किरन, डिम्पल, रिद्धिका, तन्वी, हर्षिता, गौरी, सोनल आदि घायल हुए हैं। वहीं इको सवार मथुरा कठूमर के पूजा जैन, प्रदीप जैन, ऋषभ जैन, सौम्या घायल हुईं हैं। मथुरा के घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.