हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा यूपी 05 सितम्बर 2023 नवागत जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह ने आज अपना पद बाहर ग्रहण कर लिया है। श्री सिंह ने वृन्दावन के ठाकुर श्री बांके बिहारी मंदिर के दर्शन करने के बाद कोषागार पहुंचकर अपना पदभार ग्रहण किया। जिलाधिकारी मुरादाबाद के पद से स्थानांतरित होकर आए 2016 बैच के आईएएस अधिकारी श्री सिंह यहां आ तो कल ही गए थे मगर उन्होंने अपना पदभार आज बिहारी जी के दर्शन के बाद ग्रहण किया।नवागत जिलाधिकारी ने मंदिर की व्यस्थाओं का जायजा भी लिया और प्रबंधन के लोगों से वार्ता कर बेहतर व्यवस्था के लिए सुझाव मांगे और मंदिर के कंट्रोल रूम जाकर प्रवेश और निकासी द्वारों का अवलोकन किया। श्री सिंह ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को शांति एव सकुशल संपन्न कराना है और श्रद्धालुओं की व्यवस्थाओं को ध्यान में रख कर कार्य किए जाएंगे। बिहारी जी के दर्शनों के पश्चात श्री सिंह ने कोषागार पहुंचकर जिलाधिकारी मथुरा के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। श्री सिंह पूर्व में सूडा के निदेशक, जिलाधिकारी लखीमपुर खीरी, वीसी मुरादाबाद तथा जिलाधिकारी मुरादाबाद आदि विभिन्न पदों पर रह चुके हैं। पदभार ग्रहण करने के पश्चात जिलाधिकारी ने अपने कार्यालय कक्ष में मौजूद अधिकारियों को स्माइल फेसिंग के साथ अपना कार्य संपादित करने के संदेश दिया। वहीं मिनिस्टीरियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ की ओर से उनका बुके भेंट कर स्वागत किया गया।
