हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मंडल आयुक्त महोदया के दिए गए दिशा निर्देश अनुसार ठाकुर बांके बिहारी जी मंदिर के दर्शनार्थ आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा नगर निगम मथुरा वृंदावन द्वारा वृंदावन जोनल कार्यालय में ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन का कार्य प्रारंभ किया गया नगर आयुक्त महोदय द्वारा निर्देशित किया गया है कि मथुरा एवं वृंदावन दोनों जगह पर दर्शनार्थ आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए नगर निगम वृंदावन कार्यालय एवं मथुरा कार्यालय में ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन का कार्य आज से प्रारंभ कर दिया गया है प्रारंभिक स्तर पर जिन लोगों द्वारा ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन के अंतर्गत पंजीकरण कराया जाएगा उनका दर्शन में अतिरिक्त सुविधा प्रदान करते हुए सुगमता से दर्शन कराए जाएंगे श्री क्रांति शिखर सिंह अपर नगर आयुक्त महोदय द्वारा यह अभी वैकल्पिक व्यवस्था ट्रायल की तौर पर शुरू की गई है अभी जिस प्रकार से आम दर्शन आरती दर्शन कर रहे थे वह पूर्व की भांति दर्शन करते रहेंगे इस ट्रायल के बाद ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन के अलावा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की भी व्यवस्था की जाएगी एवं रजिस्ट्रेशन हेतु नगर निगम के जूता घरों पर भी भविष्य में व्यवस्था की जाएगी
7455095736
