• Wed. Nov 18th, 2026

मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण विप्रा ने दो अनाधिकृत निर्माण किए सील

Byvijay.singhal1233

Aug 20, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। अनाधिकृत निर्माणों के विरुद्ध मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण (विप्रा) ने सीलिंग की कार्रवाई की। राधा बाग रोपवे रोड, बरसाना स्थित स्थल पर अमित द्वारा करीब 700 वर्गमीटर में भूतल, प्रथम तल, द्वितीय तल व तृतीय तल का निर्माण कराया जा रहा था। मौके पर चिनाई का कार्य जारी था और कोई स्वीकृति नहीं दिखाई गई। अनाधिकृत निर्माण के विरुद्ध यूपी नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम के तहत ऑनलाइन वाद योजित कर नोटिस निर्गत किए गए थे। इसी प्रकार संजू द्वारा मोहिनी निकुंज के पास नहर की पटरी पर कामा रोड, बरसाना स्थित करीब 400 वर्गमीटर में बेसमेंट, भूतल व प्रथम तल का निर्माण किया गया था। दोनों के विरुद्ध ऑनलाइन वाद योजित कर नोटिस निर्गत किए गए थे। प्राधिकरण के आदेशों एवं नोटिसों की निरंतर अवहेलना करते हुए निर्माण जारी रखने पर दोनों अनाधिकृत निर्माणों को 19 अगस्त को सील कर दिया गया। विप्रा उपाध्यक्ष लक्ष्मी एन ने बताया कि बिना अनुमति किए जा रहे दो निर्माण सील कराए गए हैं। समय-समय पर अवैध निर्माणों के विरुद्ध कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.