• Fri. Jul 3rd, 2026

मथुरा-व्रन्दावन विकास प्राधिकरण ने नौ अवैध कॉलोनियों पर चलाया बुलडोजर,

ByVijay Singhal

Jul 8, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जिलाधिकारी के आदेश पर शुक्रवार को मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण ने वृंदावन और जैंत से जुड़े क्षेत्र में नौ अवैध कॉलोनियों में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को अंजाम दिया है। इससे कॉलोनाइजरों में खलबली मच गई है। हालांकि कार्रवाई स्थल के आसपास अवैध रूप से बनी बहुमंजिला इमारतें अभी मौजूद हैं, जिनकी संख्या बहुतायत में हैं। पिछले माह जिलाधिकारी पुलकित खरे ने विकास प्राधिकरण और तहसील प्रशासन को वृंदावन के आसपास खेतों में बन रहीं अवैध कॉलोनियों की सूची तैयार कर शासन की मंशा के तहत ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के आदेश दिए थे। इसके तहत संयुक्त रूप से विकास प्राधिकरण और तहसील प्रशासन ने सर्वे के बाद अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनियों की सूची तैयार की। डिप्टी कलेक्टर वैभव गुप्ता की मौजूदगी में जैंत पुलिस और पीएसी बल के साथ सुधीर शुक्ला की देवी आटस रोड स्थित वृंदा एवन्यू, नीरज अग्रवाल, मुन्ना और तुलसी द्वारा विकसित कॉलोनी, महेश बघेल द्वारा गोरेदाऊ जी रोड पर, तेहरा गांव के पास नरेंद्र सिंघल व अजय कुमार द्वारा विकसित कॉलोनी, रामताल कुंड के पास राहुल जादौन, विपुल जादौन की कॉलोनी, वैष्णो देवी मंदिर के सामने शंकर अग्रवाल की कॉलोनी, विष्णु शास्त्री भजन लाल, राम प्रसाद द्वारा विकसित खाटू श्याम कॉलोनी, रामताल रोड पर रोशन लाल द्वारा विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी में कार्रवाई की गई।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.