हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बस अड्डे से नीमगांव तक शुरू होने वाली बस सेवा की किराया सूची जारी कर दी गई है। मथुरा से नीमगांव का किराया 38 रुपये निर्धारित किया गया है। बस के स्टॉप भी तय कर दिए गए हैं। मथुरा से नीमगांव का सफर आसान होने वाला है। नीमगांव तक रोडवेज बस का संचालन शुरू होने वाला है। विभाग ने कार्ययोजना का अंतिम रूप दे दिया है। किराया सूची बना ली गई है। स्टॉप भी निर्धारित कर दिए गए हैं। मथुरा से नीमगांव की दूरी 27 किलोमीटर है। इसके लिए विभाग ने 38 रुपये किराया निर्धारित किया है। नीमगांव तक जाने के दौरान राया, खरबा, गैयरा, बढ़ोन, भैंसारा, अरुआ में बस का स्टॉप बनाया गया है। इन जगहों का किराया भी बना लिया गया है। राया तक किराया 21 रुपये, खरबा तक 24 रुपये, गैयरा तक 26 रुपये, बढ़ोन तक 28 रुपये, भैंसारा तक 30 रुपये, अरूआ तक 33 रुपये किराया निर्धारित किया गया है। बस अड्डे से नीमगांव तक जाने के लिए यात्रियों को अब बार-बार बस या सवारी वाहन नहीं बदलना पड़ेगा। बस अड्डे से बस में बैठने के बाद यात्री इसी बस से नीमगांव तक पहुंच पाएंगे। फिलहाल इस रूट पर निगम ने एक रोडवेज बस संचालित करने की रूपरेखा बनाई है। बस शाम को बस अड्डे से रवाना होगी। बस का आखिरी स्टॉपेज नीमगांव रहेगा। फिर अगले दिन बस सुबह नीमगांव से चलकर रूट पर वापसी करते हुए बस अड्डे पहुंचेगी।
मदन मोहन शर्मा, एआरएम ने बताया नीमगांव बस सेवा की किराया सूची तैयार कर ली गई है। इसी सप्ताह में बस का संचालन शुरू कर लिया जाएगा। बस के संचालन से यात्रियों को काफी राहत मिल जाएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
