• Fri. Aug 14th, 2026

मथुरा के क्षेत्रीय अधिकारी पंकज यादव लापरवाही बरतने पर सस्पेंड

ByVijay Singhal

Aug 14, 2026
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने मथुरा में तैनात पर्यावरण अभियंता व क्षेत्रीय अधिकारी पंकज यादव पर कर्तव्यों के निर्वहन में गंभीर शिथिलता बरतने के आरोप में कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। बोर्ड की जांच समिति ने उन्हें क्षेत्रीय अधिकारी के रूप में अपने दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरतने और काम में पूरी निष्ठा नहीं दिखाने का दोषी पाया है। उनके खिलाफ विभागीय अनुशासनात्मक जांच भी बैठा दी गई है। वहीं, आगरा के क्षेत्रीय अधिकारी अमित मिश्रा को मथुरा का भी अतिरिक्त कार्यभार दे दिया गया है। मामला मथुरा स्थित मेसर्स नारायण कोडिंग टेक्नोलाजी लिमिटेड और मेसर्स शिवा एस्फाल्टिक प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड (यूनिट-II), कोसीकलां के संबंध में मिली शिकायतों की जांच से जुड़ा है। इस मामले में जांच के लिए अधिकारियों की समिति गठित की गई थी। समिति ने आठ जुलाई को स्थलीय निरीक्षण किया और 14 जुलाई को अपनी जांच रिपोर्ट दी। इसमें सामने आया कि पंकज यादव ने क्षेत्रीय अधिकारी के रूप में अपने पदीय व पर्यवेक्षणीय दायित्वों के निर्वहन में शिथिलता बरती। बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. रविन्द्र प्रताप सिंह की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि उनके कृत्य प्रथमदृष्टया सरकारी सेवक आचरण नियमावली के प्रविधानों के उल्लंघन की श्रेणी में आते हैं। ऐसे कृत्यों से राज्य बोर्ड की छवि भी प्रभावित हो रही है। इसी आधार पर पंकज यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। उन्हें बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने की अनुमति नहीं होगी। विभागीय जांच एवं आरोप-पत्र तैयार करने के लिए मुख्य पर्यावरण अधिकारी राधेश्याम को जांच अधिकारी नामित किया गया है।इस कार्रवाई से बोर्ड ने क्षेत्रीय स्तर पर पर्यावरणीय निगरानी और औद्योगिक इकाइयों के निरीक्षण में लापरवाही को लेकर सख्त रुख का संकेत दिया है।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.