हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा के थाना सुरीर क्षेत्र में पुलिस की दो बदमाशों से मुठभेड़हो गई। मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। जबकि उसका दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से भागने में सफल रहा। घायल बदमाश को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। लूट के मामले में बदमाशों की तलाश कर रही थी। रविवार की देर रात पुलिस को सूचना मिली कि थाना सुरीर क्षेत्र में अलीगढ़ के दो बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने के लिए मथुरा आ रहे हैं। मथुरा के थाना मांट क्षेत्र में 30 अप्रैल को और जमुना पार क्षेत्र में 6 मई को लूट की वारदात हुई थी। 6 मई को थाना जमुना पार क्षेत्र में दो बाइक सवार बदमाशों ने स्कूटी सवार कैलाश चंद को तमंचा दिखाकर लूट लिया था। कैलाश जैंत से राया जा रहा था। फिल्मी अंदाज में हुई इस वारदात के बाद पुलिस वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों की तलाश कर रही थी। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो बदमाश अलीगढ़ की तरफ से थाना सुरीर क्षेत्र में कराहरी नहर से होते हुए आ रहे हैं। सूचना मिलते ही सुरीर,मांट और एसओजी टीम बदमाशों को पकड़ने के लिए मौके पर पहुंच गई। पुलिस की टीम को दो बदमाश बाइक पर आते हुए दिखाई दिए। बदमाशों ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की जिसमें एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस की गोली लगने से अलीगढ़ के जहांगीराबाद थाना लोधा का रहने वाला बदमाश मोहित शर्मा पुत्र पप्पू शर्मा घायल हो गया। जबकि बाइक पर सवार उसका दूसरा साथी मौके से अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग गया। पुलिस ने घायल मोहित को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौहझील भेज दिया और फरार साथी की तलाश शुरू कर दी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
