• Sun. Nov 8th, 2026

मथुरा पुलिस की हिस्ट्रीशीटर के साथ मुठभेड़, पैर में लगी गोली; अस्पताल में कराया गया भर्ती

Byvijay.singhal1233

Jun 2, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना जैंत पुलिस की चैंकिग के दौरान हिस्ट्रीशीटर से मुठभेड़ हो गई। खुद को घिरते देख हिस्ट्रीशीटर ने पुलिस टीम पर फायर करना शुरू कर दिए। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से वो घायल हो गया। आरोपी को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दिल्ली के थाना गोविन्दपुरी में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज है। सीओ सदर संदीप कुमार सिंह ने बताया कि जैंत पुलिस मघेरा चौराहे पर चेकिंग कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने चैकिंग के दौरान अपाचे सवार अंकुर भारद्वाज को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखते ही आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस ने उसे घेर लिया। पुलिस की गोली उसके पैर में लगी, जिसके बाद वो जमीन पर गिर गया। पुलिस ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। सीओ सदर संदीप कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी के पास से तमंता, तीन कारतूस और मोबाइल बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ अलग-अलग थाना क्षेत्र में कुल 11 मुकदमा दर्ज हैं। मुठभेड़ टीम में थाना प्रभारी जैंत अश्वनी कुमार, एसएसआई महावीर सिंह, राल चौकी प्रभारी मोमराज सिंह, छटीकरा हल्का प्रभारी नरेश कुमार भाटी, रामदेव शर्मा, सतेंद्र आदि मौजूद रहे।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.