• Tue. Jun 30th, 2026

विरला मन्दिर के समीप पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की थी पति की हत्या:मकान मालिक से था अवैध संबंध, मथुरा पुलिस ने किया खुलासा

ByVijay Singhal

May 9, 2023
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा पुलिस ने 3 मई युवक के हत्या मामले में खुलासा किया है। मृतक सिकंदर उर्फ हीरा सैनी की हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी और पत्नी के प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी के बीच मृतक पति रोड़ा बन रहा था, जिसके चलते उसकी गला घोंटकर पुलिस ने मृतक की पत्नी से पूछताछ की। इस दौरान पत्नी ने बताया कि मैं डेविड से प्रेम करती हूं। इसी वजह से डेविड के घर पर किराए पर लिया था। सिकंदर जब छोले कुलचे की ढकेल लगाने चला जाता तब दोनों एक दूसरे से मिलते थे। 4 मई की सुबह थाना गोविंदगर पुलिस को सूचना मिली कि बिरला मंदिर के समीप लक्ष्मी नगर निवासी मोहन सैनी के बेटे सिकंदर उर्फ हरी ने आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो हरी का शव बैड पर पड़ा हुआ था और आत्महत्या किए जाने जैसा कोई कारण नजर नहीं आ रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। लक्ष्मी नगर मोहल्ले के रहने वाले मोहन सैनी का बेटा सिकंदर उर्फ हरी की शादी 5 साल पूर्व सदर बाजार निवासी नीतू से हुई थी। उसके 4 वर्ष का बेटा भी था। सिकंदर परिवार से अलग मोहल्ले में ही गौरव उर्फ डेविड के मकान में किराए पर रहता था। 3 मई की रात को सिकंदर पत्नी और बेटे के साथ एक ही बेड पर सोया था। 4 मई की सुबह सिकंदर का शव बैड पर पड़ा था। उसके गले में पीले रंग का दुपट्टा पड़ा था। जिसमें 3 गांठ लगी थी। इसके अलावा नाखून के निशान भी थे। सिकंदर की हत्या हो गई और उसकी पत्नी को पता ही नहीं चला। जबकि नीतू इसे आत्महत्या बता रही थी। लेकिन यह बात न तो पुलिस के और न ही सिकंदर के घर वालों के गले उतरी। सिकंदर के पिता ने बेटे की हत्या अज्ञात व्यक्ति द्वारा किए जाने की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने जब इस मामले की जांच शुरू की तो सिकंदर की मौत का कारण गला दबाना आया। इसके बाद पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई तो पता चला कि सिकंदर की पत्नी के प्रेम संबंध डेविड से हो गए थे। यही वजह थी कि उसने डेविड का घर किराए पर लिया था। सिकंदर जब छोले कुलचे की ढकेल लगाने चला जाता तब दोनों एक दूसरे से मिलते थे। पुलिस ने शक के आधार पर पत्नी और डेविड को हिरासत में लेकर जब पूछताछ की तो वारदात का खुलासा हो गया। पुलिस को सिकंदर की पत्नी और डेविड ने बताया कि उन दोनों के बीच प्रेम संबंध हैं। यह बात सिकंदर को पता चल गई थी। जिसके बाद सिकंदर ने डेविड से घर पर आने की मना कर दिया और किराया खुद ही पहुंचाने की बात कही। प्रेम संबंधों में सिकंदर बाधा बना तो दोनों ने उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई। 3 मई की रात को जब सिकंदर सोया हुआ था तभी उसकी पत्नी ने दरवाजा खोलकर डेविड को बुला लिया। इसके बाद उसने अपनी चुन्नी दी और फिर डेविड ने गला दबाकर हत्या कर दी। सिकंदर ने अपने बचाव का प्रयास किया तो पत्नी और डेविड के नाखून उसके गर्दन पर लग गए। हत्या करने के बाद डेविड वापस घर चला गया और सिकंदर की पत्नी इस तरह उसी बैड पर सो गई जिस पर पति की लाश पड़ी थी जैसे कुछ हुआ ही न हो। पुलिस ने सिकंदर की हत्या के मामले में उसकी पत्नी और डेविड को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उस दुपट्टे को भी बरामद कर लिया जिससे हत्या की गई थी। पुलिस ने दोनों को धारा 302 में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.