• Tue. Nov 3rd, 2026

मथुरा पुलिस ने श्रद्धालुओं का माल पार करने बाले बिहार के गैंग के दस सदस्य को किया गिरफ्तार,

Byvijay.singhal1233

Oct 29, 2022
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा पुलिस की गिरफ्त में आया चोरों का यह गैंग उन जगहों पर जाता है जहां मेला लगता है भीड़ होती है। यह गैंग मौका पा कर भीड़ का फायदा उठाकर लोगों का सामान चोरी कर लेता है और मौके से गायब हो जाते हैं। इस गैंग में एक दो नहीं बल्कि दस सदस्य हैं। बिहार के गोपालगंज, सीवान,मोतिहारी जिलों के रहने वाले यह लोग मथुरा पहुंचे और यम द्वितीया पर्व पर स्नान करने आए श्रद्धालुओं का सामान चोरी कर लिया। चोरों का यह गैंग भाई दूज के दिन श्रद्धालुओं का सामान चोरी कर लेने के बाद शहर कोतवाली इलाके में रेलवे पुल के नीचे बैठकर चोरी किए समान का बंटवारा कर रहा था। इसी दौरान शहर कोतवाल विजय कुमार सिंह को मुखबिर ने सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और चोरों के इस गैंग को गिरफ्तार कर लिया। यम द्वितीया स्नान पर देश के अलग अलग हिस्सों से आए श्रद्धालु जब यमुना में स्नान कर रहे थे और दौरान चोरों का गिरोह लोगों के सामान चोरी करने में व्यस्त था। मथुरा पुलिस ने जब चोरों के इस गैंग को गिरफ्तार किया तो इनसे श्रद्धालुओं का चोरी गया सामान भी बरामद कर लिया। भाई दूज पर्व पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मथुरा में यमुना स्नान करने के लिए आते हैं। यहां भाई बहन हाथ पकड़ कर यम फांस से मुक्ति के लिए यमुना में स्नान करते हैं। यह श्रद्धालु जिस समय स्नान और पूजा में व्यस्त थे उसी दौरान बिहार से आया चोरों का गैंग अपने हाथों का कमाल दिखा रहा था। इस चोर ने मौका पा कर कई श्रद्धालुओं की नगदी सहित कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। शहर कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में आए चोरों में 2 पुरुष और 8 महिला हैं। पुलिस की गिरफ्त में आए लोगों में बैजू मांझी,विद्या प्रसाद,जानिया,शोभा

लालती,कमलावती जानकी व ज्ञान देवी निवासी बरौला जिला गोपाल गंज, सुधा निवासी गोविंदगंज मोतिहारी,गुड़िया निवासी तरवारा जिला सीवान हैं। पुलिस की पकड़ में आए चोरों से पुलिस ने 45 हजार 810 रुपए नगद,2 सैमसंग के मोबाइल,2 चांदी की पायल,2 चांदी के बिछिया,1 पर्स,1 पैन कार्ड,1 आधार कार्ड बरामद किया है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने धारा 379,411 व 34 में मुकद्दमा दर्ज कर जेल भेज दिया।

7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.