• Tue. Nov 3rd, 2026

मथुरा में 1 नंवबर से होगा ब्रज रज उत्सव,11 दिवसीय उत्सव में नामचीन कलाकार देंगे प्रस्तुति

Byvijay.singhal1233

Oct 29, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में दूसरे ब्रज रज उत्सव का शुभारंभ 1 नवंबर को होगा। रेलवे ग्राउंड में आयोजित होने वाले ब्रज रज उत्सव में संगीत,साहित्य और कला से जुड़े नामचीन कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। 11 दिवसीय इस ब्रज रज उत्सव का आयोजन उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद,उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन करा रहा है। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद,
उत्तर प्रदेश पर्यटन विकास विभाग और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में 1 नवंबर से ब्रज रज उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। 11 नवंबर तक चलने वाले इस उत्सव का आयोजन मथुरा के धौली प्याऊ क्षेत्र स्थित रेलवे ग्राउंड में किया जाएगा। इस उत्सव में देश के नामचीन कलाकार प्रस्तुति देंगे तो स्थानीय कलाकार भी अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।ब्रज रज उत्सव में पहले दिन यानी 1 नवंबर को मेरा भोला है भंडारी फेम हंसराज रघुवंशी अपनी प्रस्तुति देंगे। 2 नवंबर को माधवास बैंड, 3 को इंडियन ओशियान ग्रुप, 4 को ब्रज के लाल हेमंत ब्रजवासी अपनी गायकी से ब्रजवासियों को रिझाएंगे। 5 नवंबर को के के सूफी और अतुल पंडित सूफी गायन करेंगे।6 नवंबर को हर हर शंभू भजन से सुर्खियों में आईं अभिलिप्सा पंडा, तो 7 नवंबर को जो राम को लाए हैं हम उनको लायेंगे गाने वाले कन्हैया मित्तल के गायन पर ब्रजवासी झूमेंगे। 8 नवंबर को कैलाश पियुषा का गायन और ज्ञान भारती पुरस्कार विजेता गीतांजलि शर्मा का नृत्य होगा। 9 नवंबर को कवि सम्मेलन होगा। 10 को मैथिली ठाकुर और 11 नवम्बर को ओस्मान मीर अपनी प्रस्तुति देंगे। यह कार्यक्रम प्रतिदिन शाम 7 बजे से शुरू किए जायेंगे। ब्रज रज उत्सव में स्थानीय कलाकार भी प्रस्तुति देंगे। उत्सव में बांसुरी वादन,स्वांग,लोक नृत्य,ब्रज की होली,रसिया दंगल,समाज गायन,गुजरी नृत्य,रांझा,भगत, कत्थक नृत्य, लावनी,लोकगीत,मटका नृत्य,लोकतान,चरकुला,
नौटंकी,मृदंग सितार जुगल बंदी, आभीर नृत्य आदि कार्यक्रम किए जायेंगे।11 दिवसीय ब्रज रज उत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा आने वाले लोगों के लिए शिल्प मेला,फूड कोर्ट भी लगाए जाएंगे। इसके अलावा बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले भी लगेंगे। 2021 में ब्रज रज उत्सव का आयोजन वृंदावन स्थित कुंभ मेला स्थल पर किया गया था। इस बार यह उत्सव मथुरा के रेलवे ग्राउंड में आयोजित किया जा रहा है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.