हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। राष्ट्रीय राजमार्ग को लेकर चल रही योजनाओं की समीक्षा बैठक सांसद हेमा मालिनी ने ली। इस दौरान एनएचएआई के अधिकारियों ने उन्हें विभिन्न योजनाओं के तहत आने वाले परेशानियों से अवगत कराया। सांसद हेमामालिनी ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन अधिकारियों को दिया है। बैठक में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण परियोजना क्रियान्वयन इकाई, आगरा के परियोजना निदेशक संजय वर्मा ने राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 19 (दिल्ली-आगरा खण्ड) एवं राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 530बी (मथुरा-बाईपास प्रारम्भ) के जंक्शन पर निर्माणाधीन छह लेन फ्लाई ओवर (पैकेज-1ए), राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 530 बी के मथुरा-गाजू खंड के चार लेन चौड़ीकरण (पैकेज-1बी) व राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 19 (दिल्ली-आगरा खंड) को यमुना एक्सप्रेस-वे से जोड़ने वाले 6 लेन आगरा बाईपास उत्तरी परियोजनाओं पर किये जा रह निर्माण कार्यों की प्रगति बताई। परियोजनाओं में आ रही विभिन्न समस्याओं जैसे भूमि अधिग्रहण, परियोजना में बाधित वृक्षों के पातन, अधिग्रहीत भूमि पर अवस्थित निर्माण के ध्वस्तीकरण में संबंधित भू-स्वामियों द्वारा बाधा उत्पन्न किया जाना, खनन की अनुमति में विलंब आदि के संबंध में सांसद का ध्यान आकृष्ट किया। बताया कि 13 अप्रैल को आगरा बाईपास उत्तरी परियोजना के अन्तर्गत ग्राम कंजौली घाट पर प्रस्तावित यमुना सेतु का निर्माण कार्य बाधित है। इस स्थान पर स्थानीय लोगों द्वारा निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न की जा रही है। निर्माण सामग्री, वाहन आदि को उक्त स्थान से लाने ले जाने में व्यवधान किया जा रहा है। इससे परियोजना कार्य बाधित हो रहा है। सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा, परियोजना कंसल्टेंट मैसर्स एफ.पी. प्रोजेक्ट मैनेजमेंट प्रा. लिमिटेड के टीम लीडर रवि भूषण , सर्वे इंजीनियर हरीश वर्मा, मथुरा – गाजू चार लेन परियोजना के रियायतग्राही मैसर्स यमुना हाईवेज प्राईवेट लिमिटेड के प्रोजेक्ट मैनेजर अमित भाटिया, आगरा बाईपास उत्तरी परियोजना के रियायतग्राही मैसर्स हिलवेज कंस्ट्रक्शन कम्पनी के प्रोजेक्ट मैनेजर आशीष सिंह आदि मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
