हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में नगर निगम चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल कर चुनाव मैदान में प्रचार शुरू कर दिया है। टिकट न मिलने से नाराज अपनों का पार्टियों को विरोध झेलना पड़ रहा है। इसमें सबसे अधिक विद्रोह भाजपा में दिखाई दे रहा है, जहां टिकट न मिलने से नाराज कई लोगों ने निर्दलीय पर्चा भर दिया है। इनमें निवर्तमान पार्षद भी शामिल हैं। कांग्रेस के सामने भी ऐसी स्थिति है। यहां एक वार्ड से कई लोग चुनाव मैदान में हैं। वर्ष 2017 में मथुरा-वृंदावन को मिलाकर नगर निगम बनाया गया। 2017 में हुए पहले चुनाव में वृंदावन जोन क्षेत्र में भाजपा के 7, कांग्रेस 2 प्रत्याशी जीतकर आए। 2023 के चुनाव में भाजपा और कांग्रेस में घमासान की स्थिति है। एक-एक वार्ड में कई प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें निवर्तमान पार्षदों ने भी दावेदारी की है। टिकट न मिलने की स्थिति में निर्दलीय पर्चा भर दिया है। पिछला चुनाव पार्टी से लड़कर जीतने वाले कुछ लोग टिकट न मिलने पर इस बार निर्दलीय मैदान में उतर गए हैं। इससे नगर निगम का चुनाव कांटे का साबित होगा। नगर निगम वृंदावन क्षेत्र के कई लोगों को पार्षद की टिकट दिलवाने में संत और महंतों की अहम भूमिका रही है। संत और महंतों के आदेश पर पार्टी आलाकमान ने कई निवर्तमान पार्षदों की टिकट काट दी और नए चेहरों को मौका दिया है। इससे इन निवर्तमान पार्षदों में खासी नाराजगी है। वहीं पार्टी के कई कार्यकर्ताओं में विरोध के स्वर तेज हो गए हैं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
