हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। रेलवे ने पिछले तीन माह में चलाए गए सघन जांच अभियान के दौरान 28771 मामलों में 1.67 रुपये का जुर्माना वसूल किया। अभियान के तहत बिना टिकट यात्रा, अनियमित तरीके से यात्रा, बिना बुक लगेज, गंदगी फैलाने एवं धूम्रपान वाले यात्रियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। रेल प्रबंधक आनंद स्वरूप के निर्देशन में मथुरा स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों की चेकिंग की गई। पिछले तीन माह अप्रैल, मई और जून में विभिन्न आरोपों में यात्रियों के 28771 केस सामने आए। जिनसे रेलवे ने 1 करोड़ 76 लाख 38 हजार 365 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया। रेलवे की जनसंपर्क अधिकारी प्रशस्ति ने बताया कि बिना टिकट यात्रा करने वालों पर सख्ती बरतने के लिए अभियान को रात-दिन चलाया जा रहा है। 10 अवैध वेंडर पकड़े, जुर्माना लगाया। मथुरा। रेलवे स्टेशन पर आगरा से आई टीम और स्थानीय मजिस्ट्रेट स्क्वाॅयड ने संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाकर 10 अवैध वेंडरों को पकड़ा। इन पर जुर्माना लगाया है। कार्रवाई से प्लेटफार्मों पर अनाधिकृत वेंडर भागते नजर आए। स्टेशन निदेशक एसके श्रीवास्तव एवं सहायक वाणिज्य प्रबंधक वीरेंद्र सिंह के निर्देशन में स्टेशन के सभी प्लेटफार्मों पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान अवैध वेंडर पकड़े गए। टीम ने इन्हें रेलवे मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। जहां इन पर 18200 रुपये का जुर्माना लगाया गया। टीम में सीटीआई बलजीत सिंह, इंदीवर मिश्रा, हेमंत अग्रवाल, केएम उपाध्याय, शैलेश मिश्रा शामिल रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
