• Sun. Nov 29th, 2026

फ्लाईओवर की दीवार से टकराई कार, माता-पिता की मौत, बेटे की हालत नाजुक

Byvijay.singhal1233

Jul 12, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। छाता-मथुरा रोड पर एक कार फ्लाईओवर की दीवार से टकरा गई। हादसे में पति-पत्नी और बेटा घायल हो गए। उपचार के दौरान दंपती की मौत हो गई, वहीं बेटे का उपचार चल रहा है। तीनों लोग दिल्ली से वृंदावन जा रहे थे। हादसा छाता थाना क्षेत्र में हुआ। दिल्ली के सी 1/1 अशोक विहार फेस-2 निवासी राकेश सूद 70 बर्षीय अपनी पत्नी मधु 65 बर्षीय और बेटे राकेश 35 बर्षीय के साथ कार से वृंदावन जा रहे थे। सुबह करीब नौ बजे छाता पहुंचे। यहां से दिल्ली-आगरा हाईवे की सर्विस रोड से गुजरते समय कार फ्लाईओवर की दीवार से जा टकराई। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। कार राकेश चला रहा था। धमाके की आवाज सुनकर पास में ही स्थित थाने से पुलिसकर्मी और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तीनों घायलों को कार से निकालकर केडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। उपचार के दौरान दंपती की मौत हो गई। थाना प्रभारी संजीव दुबे ने बताया कि राकेश सूद स्पेयर पार्ट्स के व्यवसाय से जुड़े थे। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर परिजन को सूचना कर दी गई है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.