• Sat. Jul 4th, 2026

मथुरा GRP ने पकड़ा फर्जी दरोगा, रोब गांठने और बेरोजगारी दूर करने के लिए पहनी वर्दी,

ByVijay Singhal

Jul 26, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा जंकशन थाना GRP प्रभारी विकास सक्सेना को मुखबिर से सूचना मिली की हरियाणा पुलिस की वर्दी पहने एक फर्जी दरोगा स्टेशन पर घूम रहा है। सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी ने टीम का गठन किया और फर्जी दरोगा की तलाश शुरू कर दी। जीआरपी पुलिस को फर्जी दरोगा प्लेटफॉर्म संख्या 1 पर घूमता हुआ मिल गया। जिसे मौके से तत्काल गिरफ्तार कर लिया। हरियाणा पुलिस के फर्जी दरोगा को गिरफ्तार करने के बाद टीम थाना ले गई। जहां पहले तो आरोपी पुलिस पर ही दबाव बनाने लगा लेकिन जब जीआरपी पुलिस ने कड़ाई की तो उसने अपना नाम महेंद्र प्रताप सिंह पुत्र मंगल सिंह निवास विजय नगर कॉलोनी कृष्णा नगर मथुरा बताया। पुलिस ने महेंद्र के खिलाफ धारा 171 में मुकद्दमा दर्ज कर लिया। जीआरपी पुलिस ने जब महेंद्र से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह बेरोजगार है। इसलिए परिवार व समाज के लोग ताने मारते थे।इसी से परेशान होकर महेंद्र ने घर वालों व समाज में अपनी प्रतिष्ठा बनाये रखने के लिए और समाज में रौब दिखाने के लिए दरोगा की वर्दी खरीद ली और घर वालो को बताया कि वह हरियाणा पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर भर्ती हो गया है। जब कहीं ट्रेन के माध्यम से आना-जाना होता था तो ट्रेन में सब इंस्पेक्टर की वर्दी पहनकर बिना टिकट यात्रा करता था । सब इंस्पेक्टर की वर्दी पहने होने के कारण कोई भी शक नहीं करता था। और आसानी से यात्रियों को रौब दिखाकर किसी भी सीट पर बैठ कर यात्रा करता था।
मथुरा में GRP पुलिस ने एक फर्जी दरोगा को गिरफ्तार किया है। रेलवे पुलिस की गिरफ्त में आए फर्जी दरोगा ने समाज में रॉब दिखाने और बेरोजगारी दूर करने के लिए वर्दी पहनी थी। रेलवे पुलिस ने फर्जी दरोगा के पास से हरियाणा पुलिस की वर्दी, बैज, स्टार और नेम प्लेट बरामद की है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.