हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बलदेव के गांव पटलौनी में शुक्रवार को दो माह के आयुष पुत्र विजय वाल्मीकि को टीका लगा था। पिता का आरोप है कि इसके बाद बच्चे की तबीयत बिगड़ गई। शनिवार सुबह बेटे की मौत हो गई। वहीं पूरे मामले की जांच के लिए सीएमओ ने दो सदस्यीय टीम गठित कर दी है। बेटे की मौत से आहत पिता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष संजय त्यागी ने बताया कि शिकायतकर्ता के आरोप को देखते हुए शव का पोस्टमार्टम पैनल से कराने के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
सीएचसी प्रभारी डॉ. राहुल सिंह ने बताया कि टीके अन्य बच्चाें को भी लगे थे, किसी अन्य को कोई दिक्कत नहीं हुई। सीएमओ भी पीड़ित परिजन से मिले। जानकारी लेकर पीड़ित परिजन को सांत्वना दी। उधर, सीएमओ डॉ. अजय कुमार वर्मा ने बच्चे की मौत के मामले में एसीएमओ डॉ. अशोक कुमार और वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. रोहतास के नेतृत्व में जांच टीम का गठन कर दिया गया है। टीम एक सप्ताह में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Author: vijay.singhal1233
50% LikesVS
50% Dislikes
