हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। विद्युतीकरण कार्यों में अनियमितता मिलने के मामले में एक्सईएन समेत तीन अधिकारियों के कार्यों की जांच के लिए इसी सप्ताह डिस्कॉम मुख्यालय से टीम गठित हो सकती है। इन अधिकारियों की कार्यप्रणाली की रिपोर्ट मुख्यालय को भेज दी गई है। पिछले दिनों वृंदावन के हरे कृष्ण सोसायटी में विद्युतीकरण कार्यों में थर्ड पार्टी निरीक्षण हुआ था। इस मामले में वृंदावन विद्युत उपकेंद्र के एक्सईन अनिल कुमार कपिल, एसडीओ संदीप वार्ष्णेय और जेई नेम प्रताप द्वारा काम में गड़बड़ी का मामला सामना आया था। निरीक्षण में पाया गया कि कार्य में प्रयोग की जाने वाली सामग्री का उपयोग नियमानुसार नहीं किया गया। कई जगह पर सामग्री अधिक मात्रा में दिखाकर उसका भुगतान किया गया। मौके पर सामग्री भी कम पाई गई थी। अधीक्षण अभियंता, विद्युत (शहरी क्षेत्र) सुरेश चंद्र रावत के अनुसार मुख्यालय के उच्चाधिकारियों द्वारा इसी सप्ताह जांच शुरू की जा सकती है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
