• Tue. May 19th, 2026

एक्सप्रेस वे पर लग्जरी कार में मिला 12 किलो सोना, फटी रह गईं पुलिस की आंखें

ByVijay Singhal

Oct 22, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के मांट क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस वे पर जाबरा टोल प्लाजा पर बीती रात को मांट पुलिस ने चेकिंग के दौरान दिल्ली से बिहार जा रही थी एक लग्ज़री कार को पकड़ा, जिसमें 12 किलो से अधिक सोना मिला। जब उसने पूछताछ की गई तो वह कोई दस्तावेज नहीं दिखा सके। पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है। बीती रात को मांट पुलिस आबकारी टीम के साथ यमुना एक्सप्रेस वे के जाबरा टोल प्लाजा पर चेकिंग कर रही थी, तभी नोयडा की तरफ़ से आ रही एक लग्जरी कार ऐंडीवर को रोका गया। उसमें कुछ संदिग्ध पैकेट रखे हुए थे। जब उन्हें खोला तो सोना मिला। पुलिस ने कार में सवार दो लोंगो से सोने के बारे में जानकारी की तो वह कुछ भी नहीं बता सके। पुलिस ने इसकी सूचना अधिकारियों को दी। मौके पर सीओ गुंजन सिंह पहुंची और पूछताछ की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। उसके बाद जीएसटी, सेल टैक्स सहित अन्य टीमों को जांच के लिए बुलाया गया। मांट थाना प्रभारी निरीक्षक राजीत वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सोना को देवरिया बिहार ले जाया जा रहा था, जिसकी जांच की जा रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.