• Tue. May 19th, 2026

प्रख्यात संत प्रभुदत्त ब्रह्मचारी का प्रादुर्भाव महोत्सव 23 अक्टूबर से

ByVijay Singhal

Oct 22, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृन्दावन में वंशीवट क्षेत्र स्थित संकीर्तन भवन में संकीर्तन भवन धार्मिक न्यास ट्रस्ट के द्वारा प्रख्यात संत प्रभुदत्त ब्रह्मचारी का 135 वां द्विदिवसीय प्रादुर्भाव महोत्सव 23 व 24 अक्टूबर 2024 को विभिन्न धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों सहित आयोजित किया गया है।
महोत्सव के मीडिया प्रभारी डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने बताया है कि महोत्सव का शुभारंभ 23 अक्टूबर को प्रातः 8 बजे अखंड श्रीभागवत चरित पारायण के साथ होगा।
24 अक्टूबर को प्रातः 8 बजे भागवत चरित पाठ का विश्राम होगा। पूर्वाह्न 9 बजे से पूज्य महाराजश्री की प्रतिमा का वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य पञ्चामृत से अभिषेक किया जाएगा।तत्पश्चात 10:30 बजे से वृहद संत-विद्वत सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।जिसमें कई प्रख्यात संत, विद्वान एवं धर्माचार्य आदि भाग लेंगे।मध्याह्न 12 बजे महाआरती के दर्शन होंगे।
संकीर्तन भवन के संचालक आचार्य विनय त्रिपाठी व भागवताचार्य गोपाल भैया महाराज ने बताया कि महोत्सव के अंतर्गत कई धर्म ग्रंथों के पाठ, श्रीहरिनाम संकीर्तन, सुमधुर भजन संध्या, बधाई गायन एवं संत-ब्रजवासी-वैष्णव सेवा (वृहद भंडारा) आदि के कार्यक्रम भी संपन्न होंगे। महोत्सव के व्यवस्थापक आचार्य मंगेश दुबे ने सभी भक्तों-श्रद्धालुओं से इस महोत्सव में उपस्थित होने का आग्रह किया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.