• Wed. Jul 1st, 2026

मथुरा। सोंख रोड पर लेनदेन के विवाद में मारपीट व फायरिंग

ByVijay Singhal

May 17, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। लेनदेन के विवाद में सौंख रोड पर मारपीट और फायरिंग हो गई। व्यापारी ने पांच लाख की चौथ न देने पर फायरिंग का आरोप लगाया है। वहीं, दूसरे पक्ष ने उधारी के रुपये न देने व हमले का आरोप लगाया है। हाईवे थाने में दोनों पक्षों की तहरीर पर क्रॉस मुकदमा दर्ज हुआ है। जगदीश प्रसाद बंसल निवासी राधापुरम एस्टेट, हाईवे ने मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि 13 मई की रात उनकी दुकान बंसल ट्रेडर्स, सौंख रोड पर सजल अग्रवाल निवासी नरसी विहार साथी गौरव अग्रवाल निवासी महाविद्या काॅलोनी, पीयूष गर्ग व चार-पांच अज्ञात साथियों संग आया। पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने लगा। बीच-बचाव में आए भाई सतीश और भतीजे तरुण के साथ मारपीट कर दी। विरोध पर तीन राउंड फायरिंग की और जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। इधर, सजल की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया। आरोप है कि तीन साल पहले जगदीश प्रसाद बंसल को तीन साल पहले रुपये उधार दिए थे। उसी रकम को मांगने गए थे। तभी जगदीश प्रसाद, तरुण, सतीश और पीयूष ने उनके साथ मारपीट की। सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर क्रॉस मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.