हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर में बुधवार रात एक हेड कांस्टेबल की तबीयत बिगड़ गई। जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बृहस्पतिवार सुबह मौत हो गई। वे एटा के जैंथरा थाना क्षेत्र के रहने वाले थे। लंबे समय से आंत के कैंसर से पीड़ित थे। अवध पाल सिंह (42) पुत्र गया प्रसाद निवासी नगला मोहन, जैंथरा, एटा के परिवार में दो बेटे और एक बेटी है। पत्नी सुरीला देवी सहित पूरा परिवार एटा में ही रहता है। अवध पाल सिंह पुलिस लाइन के क्वार्टर में रहते थे। न्यायालय सुरक्षा में वर्तमान में उनकी ड्यूटी थी। कुछ ही दिन पहले दरोगा की ट्रेनिंग भी पूरी कर लौटे थे। बुधवार रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी। सहकर्मियों की सूचना पर रिजर्व लाइन इंस्पेक्टर ने तत्काल सदर थाने में सूचना दी। इंस्पेक्टर सदर छोटेलाल ने बताया कि अवध पाल सिंह को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। शव परिजनों को पोस्टमार्टम के बाद सौंप दिया गया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
