• Mon. Jul 6th, 2026

मथुरा। भारतीय किसान यूनियन टिकैत केे चार दिवसीय चिंतन शिविर का आज समापन

ByVijay Singhal

Sep 7, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा आज दिनांक 7 सितंबर 2023 को भारतीय किसान यूनियन टिकैत  केे चार दिवसीय चिंतन शिविर का आज समापन हुआ।
आंदोलन की रणनीति बनी 18 सितंबर तक किसानों की विभिन्न समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो  19 सितंबर  2023 को  मथुरा कलेक्टरी पर  होगा एक बहुत बड़ा आंदोलन  भारतीय किसान यूनियन टिकैत के चिंतन शिविर में भारत देश के कोने कोने से हजारों किसान मथुरा महानगर के डैंपियर नगर स्थित किसान भवन में टोपी लगाकर हाथ में झंडे लेकर भारतीय किसान यूनियन जिंदाबाद के नारे लगाते हुए चिंतन शिविर में पहुंचे चिंतन शिविर में हजारों किसानों की भोजन की व्यवस्था की गई पूरे मथुरा महानगर में भारतीय किसान यूनियन टिकैत की टोपी नजर आ रही थी।
भारतीय किसान यूनियन टिकैैत के जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुमार रघुवंशी महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी वरिष्ठ किसान नेता गजेंद्र सिंह गावर वृंदावन नगर अध्यक्ष भगवानदास निषाद   ने फल कैले का वितरण करा कर  चिंतन शिविर का समापन कराया।
चिंतन शिविर को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन टिकैैत के जिला अध्यक्ष देवेंद्र कुमार रघुवंशी महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी वरिष्ठ किसान नेता गजेंद्र सिंह गावर वृंदावन नगर अध्यक्ष भगवान दास निषाद  ने संयुक्त रूप से कहा भारतीय किसान यूनियन टिकैैत का चिंतन शिविर 4 दिन चला चिंतन शिविर में देश के कोने कोने से हजारों किसान पहुंचे चिंतन शिविर में मथुरा जनपद के किसानों की समस्याओं के संबंध में गहन मंथन हुआ मथुरा जनपद में किसान आवारा गोवंश व विद्युत विभाग  की कार्यप्रणाली से दुखी है वृंदावन में किसानों के ट्रैक्टरों को नो एंट्री के नाम पर रोका जाता है किसानों के साथ ट्रैफिक पुलिस द्वारा  अभद्र व्यवहार किया  जाता है।
मथुरा जनपद में आवारा गोवंश जंगली सूअरो ने किसानों की फसल को  बर्बाद कर रखा है विद्युत बिल के नाम पर किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है जिसे सहन नहीं किया जाएगा वृंदावन में नो एंट्री के नाम पर ट्रैफिक पुलिस द्वारा किसानों के साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है जिसके लिए दो बार आंदोलन हो चुका है लेकिन अभी तक ट्रैफिक पुलिस ने अपनी कार्यप्रणाली  में सुधार नहीं किया है नो एंट्री के नाम पर किसानों से अभद्र व्यवहार किया जाता है। इन सभी समस्याओं का समाधान 18 सितंबर तक नहीं हुआ तो 19 सितंबर को भारतीय किसान यूनियन टिकैैत के बैनर तले मथुरा जनपद में होगा एक बहुत बड़ा आंदोलन जिसकी सारी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी इस मौके पर प्रमुख रूप से आगरा मंडल प्रचार मंत्री गिरिराज सिंह परिहार अंकित शर्मा  जिला उपाध्यक्ष राजवीर सिंह युवा महानगर अध्यक्ष सलीम वृंदावन नगर उपाध्यक्ष विनोद निषाद महानगर के प्रमुख महासचिव सुनील चौधरी जनसेवक फैजान कुरेशी मुजाहिद कुरैशी परसोत्तम तोमर राकेश चौधरी मोनू गौतम सहित हजारों किसान मौजूद थे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.