• Fri. Jul 3rd, 2026

मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मस्थान के समीप गेस्ट हाउस में चली गोली

ByVijay Singhal

Jul 17, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि स्थित पोतरा कुंड के पास एक गेस्ट हाउस में रात अचानक गोली चलने से सनसनी फैल गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो पता लगा कि कमीशन को लेकर हुए झगड़े में चली गोली गेस्ट हाउस संचालक के पैर में लगी है। थाना गोविंद नगर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली अंतर्गत मानस नगर निवासी रविंद्र नरवार उर्फ रवि चौधरी पोतरा कुंड के निकट श्रीधाम गेस्ट हाउस एवं शिवम पार्किंग संचालित करते हैं। वह रालोद के प्रदेश महामंत्री भी हैं। गेस्ट हाउस एवं पार्किंग पर प्रेमकिशोर निवासी मल्लपुरा कमीशन पर ग्राहक लाने का काम करता है। प्रेमकिशोर के कमीशन के 350 रुपये बकाया थे। जिसे लेने के लिए वह शनिवार रात गेस्ट हाउस आया। यहां मैनेजर सोनू ने उसे 300 रुपये दे दिए। बकाया 50 रुपये को लेकर दोनों में झगड़ा और मारपीट हो गई। इसी दौरान पड़ोसी किशोर सिंह और रविंद्र नरवार भी आ गए। रविंद्र नरवार ने अपनी पिस्टल निकाल ली। प्रेमकिशोर ने पिस्टल छीनने का प्रयास किया। इसी छीनाझपटी में गोली चल गई और रविंद्र नरवार के पैर में लग गई। सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने चारों के खिलाफ अपनी तरफ से मुकदमा दर्ज कराया है। थाना प्रभारी गोविंद नगर ललित भाटी ने बताया कि चारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.