• Sun. Nov 29th, 2026

मथुरा के गणेश टीला खादर एवं वृंदावन खादर में बनीं दो दर्जन से अधिक कॉलोनियों में घुसा

Byvijay.singhal1233

Jul 17, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। यमुना का पानी मथुरा के गणेश टीला खादर एवं वृंदावन खादर में बनीं दो दर्जन से अधिक कॉलोनियों में घुस गया है। दर्जनों घरों को यमुना ने घेर लिया है। इसके बावजूद लोग घरो में जमे हुए हैं। वहीं सदर क्षेत्र में बाढ़पुरा और तिवारीपुरम एवं औरंगाबाद क्षेत्र में यमुना किनारे बनीं कॉलोनियों में बने घरों में यमुना का पानी घुस गया है। वृंदावन के पास बाबूगढ़, सेई और बसऊ गांव को भी यमुना के पानी ने घेर लिया है। बाढ़ चैकियों पर तैनात कर्मचारियों द्वारा गावों से लोगों का निकालकर राहत शिविरों में पहुंचाया जा रहा है। बाढ़ की आशंका के मद्देनजर लोग अपने घरों को छोड़कर सामान लेकर सुरक्षित स्थानों की ओर जाने लगे हैं। नगरनिगम द्वारा सुरक्षा की दृष्टिगत विश्रामघाट, बंगाली घाट समेट सभी घाटों पर बैरिकेडिंग एवं टिन लगाई गई। पुलिस प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं को घाटों और यमुना किनारे पर जाने से रोकने के लिए पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं। इसके बावजूद विश्राम घाट पर श्रद्धालु यमुना में स्नान कर रहे हैं। वहीं महिलाएं एवं बच्चे यमुना का आचमन करते नजर आए। महापौर विनोद अग्रवाल ने पार्षदों के साथ जयसिंह पुरा खादर की कॉलोनियों का जायजा लिया। उन्होंने लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है। डीएम पुलकित खरे ने बताया कि यमुना का जलस्तर बढ़ रहा है। बहाव भी तेज है, लेकिन स्थिति नियंत्रण में है। लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है।

7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.