• Tue. Jun 30th, 2026

मथुरा। कृष्ण की नगरी में यमुना पर तीन और पुल, एक रेलवे पुल का भी होगा निर्माण

ByVijay Singhal

May 7, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा-बरेली मार्ग को नेशनल हाईवे प्राधिकरण द्वारा 530 बी घोषित किया जा चुका है। इस पर काम शुरू हो गया है, जिसमें एक यमुना पर और एक रेलवे पुल बनने जा रहा है। यमुना पर यह पुल चिंताहरण महादेव मंदिर के निकट बन रहा है, जबकि रेलवे पुल बिचपुरी से पूर्व बनेगा। बरेली हाईवे के लिए चिंताहरण महादेव स्थित यमुना पुल गांव बाद पर नेशनल हाईवे 19 से जुड़ेगा। इस पुल और मार्ग के निर्माण से राया की ओर जाने वाले वाहनों की भीड़ शहर में कम हो जाएगी। इसके अलावा वृंदावन कट से यमुना एक्सप्रेसवे को वृंदावन से जोड़ने के लिए भी फोरलेन मार्ग बन रहा है। इसमें भी यमुना पर नया पुल बनाया जा रहा है। इसके निर्माण होने के बाद नोएडा की ओर से आने वाले वाहनों की भीड़ को भी यमुना पुल पर जाम से निजात मिलने लगेगी। इसी तरह दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे 19 स्थित छटीकरा-जैंत से प्रस्तावित रिंग रोड के लिए भी सुनरख स्थित यमुना पर पुल का निर्माण होगा। यह पुल और सड़क एलिवेटेड प्रस्तावित हैं। यह निर्माण भी वृंदावन जाने वाले वाहनों के बोझ को वर्तमान मार्गों पर कम करेगा। साथ ही इसके बनने से यमुना एक्सप्रेसवे और नेशनल हाईवे 19 आपस में जुड़ जाएंगे। मथुरा-वृंदावन क्षेत्र में नवीन सड़क निर्माण के साथ बनने जा रहे यमुना पुल के अलावा दो सस्पेंशन पुल भी प्रस्तावित हैं। यह सस्पेंशन पुल मथुरा और वृंदावन में बनाए जाएंगे। मथुरा में इसका निर्माण स्वामीघाट के निकट और वृंदावन में इसे जुगल घाट के निकट प्रस्तावित किया गया है। यह सस्पेंशन पुल ऋषिकेश के पैटर्न पर आधुनिक तकनीकी से बनेंगे। डीएम पुलकित खरे ने बताया कि जिले में डेवलपमेंट की योजनाओं पर काम हो रहा है। धार्मिक पर्यटन को ध्यान रखते हुए योजना बनाई और क्रियान्वित की जा रही हैं। निकट भविष्य में भगवान श्रीकृष्ण की जन्म और लीला स्थलियों में सड़क सहित अनेक प्रोजेक्ट धरातल पर दिखाई देंगे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.