हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा शहर कोतवाली के बंगाली घाट इलाके में बृहस्पतिवार सुबह नवविवाहिता ने पति पर विवाहेत्तर संबंधों के शक में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। फर्रुखाबाद निवासी युवती ने तीन माह पहले ही मथुरा के युवक से प्रेम विवाह किया था। बताया जा रहा है कि पति के फोन पर तीन दिन से किसी अनजान युवती का फोन आ रहा था। इसको लेकर दोनों में विवाद हो रहा था। हालांकि पुलिस की जांच में टॉप्स का विवाद भी सामने आया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिवार वालों को सौंप दिया है। फर्रुखाबाद में स्टेशन के पास रहने वाले अनिल की पुत्री 20 वर्षीय वैष्णवी ने मथुरा शहर कोतवाली में बंगाली घाट क्षेत्र में किराये के मकान में रहने वाले गौरव के साथ प्रेम विवाह किया था। गौरव मूल रूप से फर्रुखाबाद के कायमगंज थाना क्षेत्र के नगला हथोड़ा का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि पति के मोबाइल फोन पर अनजान व्यक्तियों के फोन आ रहे थे।
7455095736
