हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में कोसीकलां के छाता कोतवाली के अंतर्गत राजमार्ग पर अकबरपुर के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक चालक को कैंटर ने रौंद दिया, उसकी अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। गांव अकबरपुर के समीप नोएडा से केरल के सामान लोड कर जा रहा ट्रक डिवाइडर पर चढ़ गया। ट्रक ड्राइवर संजय सिंह चौहान निवासी बकरा रनिया, कानपुर देहात और क्लीनर ट्रक के समीप ही खड़े थे। इसी दौरान तेज गति से आते कैंटर ने संजय को अपनी चपेट में ले लिया। कैंटर की चपेट में आकर बुरी तरह से घायल हुए संजय सिंह चौहान को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पूर्व ही उसने दम तोड़ दिया।मौके पर पहुंची पुलिस ने संजय सिंह चौहान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एक अन्य दुर्घटना बृहस्पतिवार देर शाम को नंदगांव रोड पर गांव जाव के समीप हुई, जिसमें अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अनुमान लगाया जा रहा है कि युवक किसी निजी कंपनी में ड्यूटी करके गांव लौट रहा होगा। रास्ते में यह दुर्घटना हुई।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
