हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा 12 जनवरी 2024 यमुना एक्सप्रेसवे पर नोएडा से आगरा की ओर जाने वाली लेन पर शनिवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। जाबरा टोल प्लाजा के समीप घने कोहरे के कारण चार गाड़ियां एक के बाद एक करके ट्रक में पीछे से टकराती गईं। घटना से गाड़ियों में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में 6 लोग घायल बताए गए हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
7455095736
