• Sat. Sep 12th, 2026

प्राचीन ठा. श्रीराधा दामोदर मंदिर में श्रील जीव गोस्वामी महाराज का 426वां तिरोभाव महोत्सव 14 जनवरी को

ByVijay Singhal

Jan 13, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा।वृन्दावन की सेवाकुंज क्षेत्र स्थित प्राचीन ठाकुर श्रीराधा दामोदर मंदिर में विश्व गुरु श्रीजीव गोस्वामी महाराज का 426 वां तिरोभाव महोत्सव अत्यंत श्रद्धा एवं धूमधाम के साथ 14 जनवरी 2024 को आयोजित किया जा रहा है।
जानकारी देते हुए श्रीराधा दामोदर लाल के अंग सेवी आचार्य दामोदर चंद्र गोस्वामी महाराज ने बताया कि मंदिर के बड़े गोसाई आचार्य कनिका प्रसाद गोस्वामी महाराज की अध्यक्षता में सम्पन्न होने वाले इस महोत्सव का शुभारंभ प्रातः 7 बजे अखंड श्रीहरिनाम संकीर्तन के साथ होगा। प्रातः 8 बजे श्रील जीव गोस्वामी महाराज की समाधि स्थल का पूजन-अर्चन, भक्ति पारायण एवं श्रील जीव गोस्वामी पाद सूचक कीर्तन का आयोजन किया जाएगा।
प्रातः 10:30 बजे से वृहद संत-विद्वत सम्मेलन का आयोजन होगा।जिसमें प्रख्यात संत, महंत एवं प्रमुख धर्माचार्य भाग लेंगे।तत्पश्चात मध्याह्न 1 बजे राजभोग प्रसाद सेवा आदि के आयोजन होंगे।
उन्होंने बताया कि सायं 5 बजे से चंडीगढ़ की सुप्रसिद्ध गायिका रुपाली के द्वारा ठाकुर राधा दामोदर लाल के समक्ष राग सेवा का आयोजन किया जाएगा।जिसके अंतर्गत वे अपने राग गीतों के माध्यम से ठाकुर राधा दामोदर लाल के समक्ष अपनी हाजिरी प्रस्तुत करेंगी।इसके अलावा ठाकुर राधा दामोदर लाल के समक्ष 56 भोग निवेदित होंगे।साथ ही भव्य फूल बंगला सजाया जाएगा। ठाकुर राधा दामोदर लाल के अंगसेवी आचार्य दामोदर चंद्र गोस्वामी ने सभी से इस महोत्सव में उपस्थित होने का अनुरोध किया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes
मथुरा स्टेशन से बच्चा चोरी का पर्दाफाश, महिला ने प्रेमी संग चुराया मासूम, मुरैना से गिरफ्तार
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह प्रकरण को लेकर 6 दिसंबर को मथुरा में प्रस्तावित कार सेवा को लेकर हरिद्वार में अखाड़ा परिषद ने स्थिति स्पष्ट की है। हरिद्वार में अखाड़ा परिषद से जुड़े संतों ने कहा कि 6 दिसंबर को परिषद की ओर से मथुरा में किसी भी प्रकार की कार सेवा नहीं होगी। अखाड़ा परिषद किसी कार सेवा का समर्थन नहीं करती है और अखाड़ा परिषद का कार से सेवा से कोई मतलब नहीं है। यह बात उन्होंने हरिद्वार में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर निर्माण के संकल्प के साथ लाई गई रजत शिला का विधि-विधान से पूजन के दौरान कही। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष डाॅ. रवींद्र पुरी महाराज एवं निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद महाराज ने अपने स्थान पर संकल्पित रजत शिला का पूजन किया। उधर, संतों से कहा कि न्यायालय के आदेश के बिना वह किसी प्रकार का समर्थन नहीं करेंगे।डाॅ. रवींद्र पुरी महाराज ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में ऐसा कोई कदम नहीं उठाया जा सकता है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि से जुड़े मामले का समाधान न्यायालय के माध्यम से ही संभव है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि प्रकरण में हिंदू पक्ष के याचिकाकर्ता दिनेश फलाहारी महाराज ने कहा कि उन्हें न्यायालय पर पूरा विश्वास है। जिस प्रकार अयोध्या मामले में न्यायालय के माध्यम से फैसला आया, उसी प्रकार मथुरा प्रकरण में भी न्यायालय से निर्णय आने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि 6 दिसंबर को अखाड़ा परिषद की ओर से किसी भी प्रकार की कार सेवा का कार्यक्रम नहीं होगा। उन्होंने दावा किया कि प्रकरण से संबंधित प्राचीन साक्ष्य न्यायालय में प्रस्तुत किए जा चुके हैं और इन्हीं के आधार पर न्यायालय निर्णय करेगा। 7455095736
मथुरा में 6 दिसंबर को कार सेवा नहीं होगी:अखाड़ा परिषद ने किया कार्यक्रम रद्द,

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You missed