• Tue. Jun 30th, 2026

मथुरा के गोवर्धन में दिखाई दिया तेंदुआ:CCTV में एक घर के बाहर रखे टैंक पर पानी पीता हुआ नजर आया, जांच में जुटी टीम

ByVijay Singhal

May 20, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के गोवर्धन परिक्रमा में एक जंगली जानवर की तस्वीर CCTV में कैद हो गई। घर के बाहर कॉलोनी में घूमते हुए जंगली जानवर को देख लोग दहशत में आ गए। परिक्रमा मार्ग स्थित कॉलोनी के लोग जानवर को तेंदुआ बता रहे हैं। वहीं वन विभाग इसे जंगली बिल्ली मानकर तलाश में जुटी है। गोवर्धन परिक्रमा मार्ग स्थित जतीपुरा की एक कलोनी में दो दिनों से तेंदुआ जैसा जानवर दिखाई देने से लोगों में दहशत है। जानवर के घूमने की तस्वीर कॉलोनी में घर के बाहर लगे CCTV कैमरे में कैद हुई हैं। कॉलोनी के लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग और गोवर्धन पुलिस को दी। वन विभाग टीम CCTV फुटेज के आधार पर तलाश में जुटी है।  जतीपुरा गिरिराज परिक्रमा मार्ग स्थित श्रीजी नगर कॉलोनी में तेंदुए के घूमने की जानकारी लोगों को हुई तो कॉलोनी में दहशत फैल गई। दहशत में आए लोग घरों में दुबक गए। इसकी सूचना वन विभाग और थाना पुलिस को दी। आनन-फानन में वन विभाग की टीम श्रीजी नगर कॉलोनी पहुंची और ग्रामीणों के साथ तेंदुए की खोजबीन में जुट गई। वहां तेंदुआ तो नहीं मिला लेकिन उसके पैरों के निशान टीम ने देखे। एक मकान के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज वन विभाग की टीम ने लिए हैं। इसमें तेंदुआ जैसा जानवर कॉलोनी में एक घर के बाहर घूमता दिखाई दे रहा है। सीसीटीवी कैमरे में हुई रिकॉर्डिंग में तेंदुआ पहले कॉलोनी में घूमता है। इसके बाद वह एक घर के बाहर गायों के पीने के लिए रखे पानी के टैंक पर पहुंचता है। यहां कुछ सेकंड तक इधर उधर देखने के बाद वह आराम से पानी पीता हुआ दिखाई देता है। माना जा रहा है कि भीषण गर्मी के कारण तेंदुआ पानी की तलाश में आबादी की तरफ आ गया होगा।

वन विभाग के दरोगा आशीष कुमार ने बताया कि श्रीजी नगर कॉलोनी में तेंदुए के दिखाई देने की सूचना मिली थी। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, वहां तेंदुए के पैरों के निशान तो नहीं मिले। वहीं सीसीटीवी फुटेज मिला है। उसमे वह जंगली बिल्ली जैसा जानवर प्रतीत हो रहा है। फिर भी उस एरिया में वन विभाग की टीम पेट्रोलिंग कर रही है।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.