• Tue. Jun 30th, 2026

मथुरा में यमुना एक्सप्रेस वे परसड़क किनारे खड़ी बस में प्राइवेट बस भिड़ी, हादसे में 1 की मौत 20 घायल

ByVijay Singhal

May 20, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर शनिवार की सुबह दो बसों की टक्कर हो गई। आगरा से नोएडा की तरफ जा रही एक बस ने सड़क किनारे खड़ी बस में टक्कर मार दी। हादसा होते ही बस में चीख पुकार मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एक्सप्रेस वे कर्मी मौके पर पहुंच गए और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। इस हादसे में 1 यात्री की मौत हो गई। यमुना एक्सप्रेस पर आगरा से नोएडा की तरफ थाना नौहझील क्षेत्र में माइल स्टोन 69 पर उस समय चीख पुकार मच गई जब वहां पर सड़क किनारे खड़ी बस में पीछे से आ रही बस ने टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों बसों में सवार 20 यात्री घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए नौहझील सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। आशंका जताई जा रही है कि हादसा ड्राइवर को नींद की झपकी आने के कारण हुआ। दरअसल बनारस से दिल्ली जा रही बस संख्या UP 81 CT 8892 माइल स्टोन 69 पर सड़क किनारे खड़ी थी। इसी दौरान गोंडा से दिल्ली जा रही बस संख्या UP 22 AT 3152 ने पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों बसों में सवार 100 यात्रियों में से 20 से ज्यादा घायल हो गए। घायल यात्रियों में अभिषेक,संदीप,घृमांश, प्रिया,अभिजीत,राम जीवन,सुशील,शशि,सुनील,रूपेश, अनामिका,हरी और अजीत घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया वहीं हादसे में मृतक हुए व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी। हादसे की जानकारी मिलते ही नौहझील पुलिस और एक्सप्रेस वे कर्मी मौके पर पहुंच गए। पुलिस और स्वास्थ्य कर्मियों की टीम ने बसों में फंसे घायलों को निकाला और इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। घायलों में 4 की हालत गंभीर बानी हुई है। मौके पर पहुंचे एस पी देहात त्रिगुण विशेन ने बताया कि हादसे में 1 व्यक्ति की मौत हुई है शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.