• Mon. May 25th, 2026

जिला अस्पताल में ब्लड बैंक में ए और बी निगेटिव की कमी

ByVijay Singhal

Dec 4, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जिला अस्पताल की ब्लड बैंक में ए, बी एवं एबी निगेटिव रक्त की भारी कमी बनी हुई है। रक्त की जरूरत होने पर फोन कॉल कर डोनरों से रक्त की पूर्ति की जा रही है। जिला अस्पताल की ब्लड बैंक में सर्दियों में रक्त की मांग में कमी आई है। पिछले 15 दिनों में ए एवं बी नेगेटिव एवं ए बी निगेटिव की जरूरत नहीं पड़ी। हालांकि इस रक्त की यहां वैसे भी कमी बनी हुई है। ब्लड बैंक के ग्रुप की बात करें तो यहां मथुरा जिले में तीन-चार डोनर है जो लगातार रक्तदान करते हैं। वर्ष 2024 में अप्रैल से नवंबर माह तक 606 रक्तदाताओं ने ब्लड बैंक में अपना पंजीकरण कराया है। लोगों की जान बचाने पर जरूरत पड़ने और ब्लड बैंक में रक्त की कमी हो जाने की स्थिति में फोन कॉल पर रक्त देने के लिए वह उपलब्ध हो जाते हैं। जिला अस्पताल की ब्लड बैंक प्रभारी डा. रितु रंजन ने बताया कि ब्लड बैंक में सभी ग्रुप का रक्त जरूरतमंदों के लिए उपलब्ध है। रक्त की कमी होने पर रजिस्टर्ड रक्तदाताओं को कॉल कर पूर्ति की जाती है। लोगों की सहायता के लिए जो पंजीकृत रक्तदाता हैं उनकी लिस्ट ब्लड बैंक में सार्वजनिक तौर पर चस्पा की है। जरूरत पर व्यक्ति भी कॉल कर पूर्ति कर सकता है।
7455095736
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.