• Mon. May 25th, 2026

व्रन्दावन में श्रद्धालुओं के लिए बंदर बने मुसीबत

ByVijay Singhal

Dec 4, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। व्रन्दावन में बंदरों की समस्या विकराल रूप लेती जा रही है। हिंसक होते जा रहे बंदर न सिर्फ खाने-पीने की वस्तुएं और श्रद्धालुओं के प्रसाद को छीन रहे हैं, बल्कि कीमती सामान को झपटने के साथ ही लोगों को घायल कर रहे हैं। वृंदावन के मंदिरों पर बंदरों का जमावड़ा लगा रहता है। इससे श्रद्धालुओं का मंदिर जाना -आना भी मुश्किल हो रहा है। वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर, इस्कॉन, राधारमण मंदिर, राधा दामोदर मंदिर सहित सभी मंदिरों और धर्म स्थलों पर बंदरों का जमावडा बना रहता है। देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालु स्वच्छंद रूप से आराध्य के दर्शन के लिए मंदिर भी नहीं जा सकते हैं। बांकेबिहारी मंदिर को जाने वाले सभी मार्गों पर बंदर श्रद्धालुओं की आखों से चश्मा उतार कर ले जाते हैं। हाथ से मोबाइल और पर्स और ठाकुर का प्रसाद एवं कीमती सामान भी छीनकर ले जा रहे हैं। बंदरों से अपना कीमती सामान बचाने के प्रयास में कई बार श्रद्धालु चोटिल हो चुके हैं। ठाकुर बंाकेबिहारी मंदिर के वीआईपी रोड पर बंदर महिला श्रद्धालुओं को अपना निशाना बना रहे हैं। वह महिलाओं के कानों से सोने, चांदी के कुंडल और गहने खींचकर ले जा रहे हैं। इससे महिलाओं के कान जख्मी हो रहे हैं। श्रद्धालु महिलाएं और उनका परिवार दर्शनों को छोड बंदरों से होने वाली समस्या में उलझ कर रह जाती हैं। मथुरा में बंदरों के उत्पात से लोगों का रहना दुश्वार हो गया है। बंदरों की बढ़ती संख्या पर नियंत्रण के लिए नसबंदी की जाए और इनके लिए पर्याप्त एवं अनुकूल स्थान नियत किया जाए।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.