• Mon. May 25th, 2026

फरह गांव कोह में विद्युतकर्मी की हार्ट अटैक से मौत

ByVijay Singhal

Dec 4, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। फरह थाना क्षेत्र में 22 वर्षीय विद्युतकर्मी की हार्ट अटैक से मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है। वह घर का इकलौता बेटा था। कोह गांव निवासी खेमसिंह चौहान ने बताया है कि उनका बेटा राहुल रहीमपुर बिजली उपकेंद्र पर संविदा पर लाइनमैन की नौकरी करता था। सोमवार 6 बजे वह बिजली उपकेंद्र लौटकर आया था। शाम करीब आठ बजे राहुल खाना खाने के बाद कमरे में सोने के लिए चला गया। इसी दौरान देर रात अचानक राहुल के कमरे से चीखने की आवाज आई। मां-बाप देखने के लिए उसके कमरे पहुंचे तो राहुल सीने में दर्द बताने लगा। थोड़ी देर बाद उसे खून की उल्टी होने लगी। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराने के लिए आगरा ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.