हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कमीशन बढ़ाने की मांग के समर्थन में हड़ताल पर चल रहे कोटेदारों ने प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर बुधवार को 22 जनवरी तक अपना आंदोलन स्थगित कर दिया। ऐसे में बृहस्पतिवार से जिलेभर की सभी सरकारी दुकानों पर उचित मूल्य पर राशन का वितरण होगा। हालांकि बुधवार को शहरी क्षेत्र की अधिकतर दुकानों पर राशन वितरण नहीं किया गया। जो दुकानें खुलीं, वहां लोगों की लंबी लाइन नजर आई। जिले में 424323 पात्र गृहस्थी कार्ड धारक हैं। वहीं, 41436 अंत्योदय कार्ड धारक हैं। इन सभी लाभार्थियों को राशन वितरण जिले की 832 सरकारी दुकानों से किया जाता है। हर माह की पांच तारीख से राशन वितरित किया जाता है,लेकिन नव वर्ष से पूर्व से कोटेदार हड़ताल पर हैं। शासन ने 10 जनवरी से राशन वितरण की तिथि निर्धारित की थी, लेकिन हड़ताल स्थगित होने के बावजूद पहले दिन राशन का वितरण नहीं हो सका। मथुरा उचित दर विक्रेता परिषद की बैठक बुधवार को नरसिंह बगीची, भूतेश्वर पर हुई। इस दौरान जिलाध्यक्ष श्याम मुरारी ने कहा कि प्रादेशिक आह्वान पर 22 जनवरी तक हड़ताल को स्थगित करने का फैसला लिया है। बृहस्पतिवार से नियमित राशन वितरण करेंगे। महामंत्री मनोज कुमार ने बताया कि कोटेदारों को लाभांश के रूप में महज 90 रुपये प्रति क्विंटल ही दिया जा रहा है। जबकि दूसरे राज्यों हरियाणा में 250 रुपये, केरल व गोवा में 200 रुपये, महाराष्ट्र में 180 रुपये प्रति क्विंटल लाभांश दिया जा रहा है। वहीं, कोटेदारों को दो हजार रुपये मानदेय के रूप में भी दिया जा रहा है लेकिन यूपी के कोटेदारों की उपेक्षा की जा रही है। डीएसओ सतीश मिश्रा ने कहा कि कोटेदारों से समझौता वार्ता सफल रही। सभी कोटेदार बृहस्पतिवार से राशन वितरण करेंगे। बुधवार को भी कई जगह राशन का वितरण हुआ।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
