• Sat. Jul 11th, 2026

किशोरी की हत्या किसने और क्यों की, नहीं लगा पाई पुलिस सुराग

ByVijay Singhal

Jan 11, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जमुनापार थाना क्षेत्र से 20 दिसंबर को लापता किशोरी का यमुना में शव मिलने के मामले में पुलिस आठ दिन बाद भी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। जांच में यह तो प्रमाणित हो गया है कि किशोरी की गला दबाकर हत्या की गई थी, लेकिन क्यों और किसने की, इस संबंध में अब तक कोई साक्ष्य नहीं मिला है। इस मामले में पुलिस 15 से अधिक संदिग्धों से पूछताछ कर चुकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और क्राइम सीन की थ्योरी एक दूसरे से मिलान नहीं खा रही है। सदर थाना पुलिस को 2 जनवरी को दामोदरपुरा के यमुना टीला पर यमुना में किशोरी का शव मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किशोरी की गला दबाकर हत्या की बात उजागर हुई थी। चिकित्सकों ने वारदात से पहले दुष्कर्म की आशंका भी जताई, लेकिन स्पष्ट मत नहीं दिया। इसके चलते स्लाइड बनाकर जांच के लिए आगरा एफएसएल भेजी गई। हत्या किसने और क्यों की है, पुलिस इसकी जांच करने में जुटी है। पुलिस को सिर्फ एक सीसीटीवी फुटेज मिला है, जिसमें किशोरी अकेले जाते हुए दिख रही है। वहीं, उसके मोबाइल नंबर से पता लगा है कि उसकी इलाके के ही एक लड़के से हर रोज बात होती थीं। इनके अलावा कोई ठोस सबूत हत्या के संबंध में नहीं मिला है। एसपी सिटी डॉॅ. अरविंद कुमार ने बताया कि मामले में तफ्तीश जारी है। जल्द ही इसका खुलासा कर दिया जाएगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.