• Fri. Jul 3rd, 2026

कोसीकलां पुलिस ने डकैती व लूट की साजिश रच रहे 8 बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

ByVijay Singhal

Jul 8, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए डकैती व लूट की साजिश रच रहे अंतरराज्यीय गिरोह के आठ बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। इनमें चार बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हैं। सभी बदमाश गोंडा जिले के रहने वाले हैं। एसएसपी ने टीम को 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार को शुक्रवार तड़के करीब चार बजे सूचना मिली कि नवीपुर स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में बदमाशों का गिरोह किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के उद्देश्य से छिपा है।एसओजी व सर्विलांस टीम की मदद से पुलिस टीम ने बदमाशों की घेराबंदी की। पुलिस को देख बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में चार बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। घायलों को हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने उनके चार अन्य साथियों को भी दबोच लिया। एसएसपी ने बताया कि बदमाश अंतरराज्यीय गिरोह के सदस्य हैं। किराए पर कमरा लेकर रहते थे और लोगों की रेकी कर लूट व डकैती की घटना को अंजाम देते थे। टीम में एसओजी प्रभारी राकेश यादव, सर्विलांस प्रभारी विकास शर्मा शामिल रहे। दुखी निवासी खौदी थाना मोतीगंज जिला गोंडा, जितेंद्र कुमार गांव छजुआ, लवली आजाद गांव डुडाई थाना मनकापुर गोंडा व दिनेश कुमार गांव करौंदी थाना मनकापुर गोंडा गोली से घायल हुए हैं। अन्य बदमाशों की पहचान गाेमती निवासी सुहास करमोनी थाना मोतीगज, बदलूराम निवासी मुसेगंज, मुन्नालाल निवासी सुहास करमोनी, जगदीश प्रसाद निवासी पठान जिला गोंडा के रूप में हुई है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.