• Thu. Apr 30th, 2026

मथुरा हादसा में पुलिस ने दबोच लिया सुनील चैन, ठेकेदार भी गिरफ्तार

ByVijay Singhal

Jun 17, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूव चीफ विजय सिंघल
मथुरा में रविवार को माया टीले पर हुए हादसे के बाद जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो वहां लोगों में सुनील चैन के प्रति आक्रोश था। इसे देखते हुए पुलिस ने तत्काल ही सक्रियता बढ़ा दी थी। सर्विलांस टीम ने सुनील चैन की मोबाइल लोकेशन ली तो पता चला कि वह पानीगांव बांगर की तरफ है। लेकिन बचाव एवं राहत कार्य पर फोकस के चलते वह हाथ से बचकर निकल गया। पुलिस ने मुख्य आरोपी सुनील चैन को गिरफ्तार कर लिया है। गोविंदनगर पुलिस दुर्घटना के 10 मिनट बाद ही घटनास्थल पर पहुंच गई थी। तब करीब सवा 12 बजे का समय हो रहा था। पुलिस को जैसे ही पता चला कि टीला कटवाने का काम सुनील चैन करा रहा था तो पुलिस ने उसकी लोकेशन जानने के लिए उसका मोबाइल नंबर पता का उसे ट्रैस किया। तब उसकी आखिरी लोकेशन पुलिस को मिली थी।
यह लोकेशन पानीगांव बांगर की तरफ थी। इससे साफ हो गया कि सुनील चैन शहर छोड़कर भाग रहा है। पुलिस के सामने दुविधा थी कि पहले सुनील को पकड़े या फिर सामने पड़े मकानों के मलबे में दबे लोगों को निकालें। पुलिस ने पहले लोगों को बचाने का निर्णय किया। इसी का फायदा उठाकर सुनील भाग खड़ा हुआ। माया टीले पर मिट्टी का अवैध खनन कर तीन निर्दोष लोगों की जान लेने का आरोपी 25 हजार का इनामी चांदी कारोबारी सुनील गुप्ता उर्फ सुनील चैन को गोविंद नगर पुलिस ने मंगलवार सुबह 11.40 बजे बिरला मंदिर क्षेत्र से उस समय गिरफ्तार कर लिया, जब वह भागने की फिराक में था। पप्पू ठेकेदार को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन आरोपीयों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें दो दिन से जुटी हुई थी
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.